फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम वालों गुड न्यूज: सेंट्रल पेरिफेरल रोड पर मरम्मत का काम होगा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

अनुज कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 01:50 PM IST

द्वारका एक्सप्रेसवे से खेड़कीदौला टोल प्लाजा (एनएच-48) को जोड़ने वाली सेंट्रल पेरिफेरल रोड (सीपीआर) की मरम्मत का काम गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शुरू करने वाला है। करीब 2.67 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। इस पर करीब 24.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-48 को जोड़ने में सीपीआर महत्वपूर्ण सड़क है। अभी सड़क जर्जर हालत में और हजारों वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क के साथ काफी सोसाइटियां बसी हुई हैं। ऐसे में अब इस सड़क को जीएमडीए बेहतर कराने जा रहा है। सीपीआर के जीर्णोद्धार करने की योजना को सीईओ से मंजूरी मिल चुकी है। जीएमडीए के अनुसार छह लेन की सड़क को बनवाया जाएगा। सड़क पर स्ट्रीट लाइट का प्रावधान कराया जाएगा। जीएमडीए की योजना है कि इसका डीएनआईटी को जल्द फाइनल कर टेंडर जारी किया जाए। इस सड़क के साथ सेक्टर 81, सेक्टर 82, सेक्टर 83,सेक्टर 84 और सेक्टर 85 के लोगों को राहत मिलेगी। वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित एलन माॅल से सीपीआर से सीधे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला टोल तक पहुंच सकेंगे। इस रोड के बनने से न्यू गुरुग्राम के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जीएमडीए के मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सीपीआर के जीर्णोद्धार करने की योजना है। इसके बन जाने से न्यू गुरुग्राम के लोगों को काफी राहत मिलेगी। खेड़कीदौला गांव निवासी महाराम यादव ने बताया कि जर्जर रोड होने से लोगों को रोज परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क टूटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें