दिल्ली के इंडिया गेट से गुरुग्राम के एंबियंस ग्रीन्स गोल्फ कोर्स तक 21 फरवरी को दुर्लभ विंटेज कारों की रैली का आयोजन किया जा रहा है। 21 गन सैल्यूट कॉनकोर्स डी एलीगेंस का आयोजन 11वीं बार किया जा रहा है। सबसे पहले वर्ष 2011 में इस तरह की पुरानी विंटेज कारों की रैली का आयोजन किया गया था। 21 से 23 फरवरी तक एंबियंस गोल्फ कोर्स में 125 दुर्लभ विंटेज कारों और 50 हेरिटेज मोटर साइकिलों की प्रदर्शनी देखी जा सकेगी। पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस रैली का उद्धाटन केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक 21 गन सैल्यूट हेरिटेज एंड कल्चरल ट्रस्ट के संस्थापक और ट्रस्टी मदन मोहन ने बताया कि इस रैली में 1886 से 1975 तक विंटेज और क्लासिक कारें दिखेगीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने देश को ग्लोबल हेरिटेज मोटरिंग टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करना है।