सेक्टर 10 स्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने जियो फेंसिंग उपस्थिति प्रणाली के विरोध में काले पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया। यदि आदेश वापस नहीं हुआ तो चार अगस्त को एक घंटे कार्य बहिष्कार और जिला स्तर पर गेट मीटिंग के साथ ज्ञापन सौंपने की योजना है। स्वास्थ्य कर्मियों ने सवाल उठाया कि जब अन्य विभागों में यह प्रणाली अभी तक नहीं लागू हुई है तो केवल स्वास्थ्य विभाग को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।