फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के कई सेक्टरों में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ी परेशानी, हादसों का खतरा

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 27 Apr 2026 08:51 PM IST

गुरुग्राम में मानेसर के सेक्टर 77, 78 और 79 में जीएमडीए की ओर से बनाई गई मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकोहपुर गांव के निवासियों का कहना है कि रात के समय पूरी सड़क अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पापड़ी चौक इस पूरे इलाके का सबसे संवेदनशील स्थान बन गया है। यहां न तो स्ट्रीट लाइट लगी है और न ही ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है। इसके कारण रात में स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इस चौक से तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं और अंधेरा होने की वजह से अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार यहां छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासी रोहित यादव ने बताया कि जब वह रात के समय ऑफिस से गांव लौटते हैं तो पूरी सड़क पर अंधेरा रहता है। सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, निवासी जगबीर यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक लाइट लगाई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें