फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: गर्मी में स्कूलों में पानी-स्वच्छता पर शिक्षा विभाग का कड़ा रुख, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 27 Apr 2026 08:51 PM IST

गुरुग्राम में लगातार बढ़ते तापमान के बीच शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि अब स्कूलों में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी स्कूलों में साफ और पीने योग्य पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टॉयलेट की साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता और उनकी उपयोग की स्थिति की नियमित जांच करने को कहा गया है। जिला और खंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों का लगातार निरीक्षण करें और किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर तुरंत रिपोर्ट करें। विभाग का मानना है कि इस मौसम में पानी और स्वच्छता से जुड़ी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में वाटर कूलर, टंकियों की स्थिति और सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान अगर किसी स्कूल में खामियां मिलती हैं, तो संबंधित स्कूल हेड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, पहले भी कई बार स्कूलों में पानी और टॉयलेट की खराब स्थिति को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। अब विभाग इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए सख्ती से अमल कराने की तैयारी में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें