फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में दो माह बाद भी निजी खेल अकादमियों को मंजूरी नहीं

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 25 May 2026 09:18 PM IST

गुरुग्राम जिले में खेल नर्सरियों के संचालन को लेकर इस बार निजी खेल अकादमियों और खिलाड़ियों के सामने संदेह की स्थिति बनी हुई है। नए खेल सत्र की शुरुआत हुए करीब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी निजी खेल अकादमी को संचालन की मंजूरी नहीं मिल सकी है। इससे खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण पर असर पड़ने लगा है, वहीं प्रशिक्षकों और अभिभावकों में भी चिंता बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार जिले में इस सत्र के लिए कुल 59 खेल नर्सरियों को स्वीकृति दी गई है। इनमें 37 नई नर्सरियां भी शामिल हैं। विभाग द्वारा अधिकांश नर्सरियों का संचालन सरकारी स्कूलों, पंचायत समितियों और सरकारी खेल मैदानों में शुरू करवा दिया गया है। दूसरी ओर निजी खेल संस्थानों और अकादमियों की तरफ से लगभग डेढ़ सौ आवेदन विभाग को भेजे गए थे, लेकिन अब तक किसी भी निजी संस्था को अनुमति नहीं दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें