फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पब और नाइट क्लब के संचालकों के साथ पुलिस की बैठक

राहुल तिवारी Updated Tue, 30 Dec 2025 08:20 PM IST

गुरुग्राम में नववर्ष 2026 के आगमन की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पब, बार, नाइट क्लब संचालकों को बीएनएसएस की धारा 168 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) विकास कौशिक की अध्यक्षता में सेक्टर–29 थाने में पब, बार, नाइट क्लब, रेस्टोरेंट व होटल संचालकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। एसीपी ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ड्रिंक एंड ड्राइव की रोकथाम, आपात सेवाओं की उपलब्धता और संचालकों की जिम्मेदारियों के बारे में दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) विकास कौशिक ने प्रतिष्ठानों के संचालकों को कहा कि नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। शराब के नशे की हालत में ऐसे लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिष्ठान के संचालक की होगी। निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में करीब 5400 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। वर्दीधारी पुलिस के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें