बिना अनुमति के डेयरी चलाने और उसमें अवैध रूप से शराब बेचने पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी की डेयरी को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओम विहार फेज-एक के कला गेट के पास बिना अनुमति के डेयरी का निर्माण नाथूपुर गांव निवासी विकास ने किया है। आरोपी वहां पर अवैध रूप से शराब रखता और बेचने का काम करता है। आरोपी पर विभिन्न थानों में एक्साइज एक्ट के छह मामले भी दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 200 गज जमीन पर अवैध रूप से दूध की डेयरी चला रहा है।