गुरुग्राम शहर में इन दिनों ई-रिक्शा चालकों की मनमानी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई ई-रिक्शा चालक निर्धारित किराए से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। छोटी दूरी के लिए भी यात्रियों से मनमाना किराया लिया जा रहा है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।