फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नगर निगम आयुक्त ने गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने 17 अगस्त को वायु गुणवत्ता सुधारने और प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें जीएमडीए, एमसीजी, एनएचएआई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के एक्शन प्लान के लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। दिसंबर माह तक लंबित चल रहे काम को पूरा करना व प्रदूषण नियंत्रण पर काम किया जाएगा। बैठक में वायु गुणवत्ता निगरानी, यातायात प्रबंधन, कचरा निस्तारण और इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की गई। शहर में तीन वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन मौजूद हैं। पांच नए स्टेशन दिसंबर तक स्थापित करने का लक्ष्य है। ट्रैफिक जाम वाले 31 शॉर्ट-टर्म हॉटस्पॉट पर तक डी-कंजेशन कार्य प्रस्तावित हैं। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के पहले चरण में 1,200 कैमरे लाइव हैं। दूसरे चरण में 2,722 कैमरों का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। निगमायुक्त दहिया ने सभी विभागों को नियमित निगरानी और समन्वय के साथ लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें