फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में मौसी के घर से लौटे भगवान जगन्नाथ, श्री जगन्नाथ मंदिर में बाहुड़ा रथ यात्रा

Digvijay Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 10:25 PM IST

गुरुग्राम में शहर की सोसाइटियों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राओं में लोग भक्ति रस में डूबे हैं। शुक्रवार को जगन्नाथ मंदिर में बाहुड़ा रथ यात्रा आयोजित की गई। मंदिरों में भगवान जगन्नाथ की भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेक्टर 15 पार्ट -2 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान की बाहुड़ा रथयात्रा आयोजित की गई। काफी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में पहुंचे। भक्तों ने हरे कृष्ण का भजन और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरी यात्रा के दौरान सड़क पर जगन्नाथ भक्ति का माहौल बना दिया। मंदिर के प्रधान आलेख मलिक ने बताया कि ओडिशा की परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भैया बलभद्र अपनी मौसी गुंडिचा के घर नौ दिनों तक प्रवास के बाद वापस अपने मंदिर लौटते हैं। इस रथयात्रा को बाहुड़ा यात्रा कहा जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें