गुरुग्राम के सेक्टर 5 के रामलीला ग्राउंड में जलभराव, गंदगी और अवैध पार्किंग पर निवासियों ने नाराजगी जताई है। हाल ही में इसके चारों तरफ बनने फुटपाथ पर भी साफ-सफाई नहीं होने की वजह से निवासियों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं रात के समय इस ग्राउंड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का कहना है कि करीब तीन घंटे के बारिश होने के बाद ग्राउंड में जलभराव हो जाता है और इसमें जलभराव की स्थित कई दिनों तक बनी रहती है। इसकी वजह से इसमें मच्छर पैदा हो जाते है, जिसकी वजह से निवासियों में बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।