फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में दिखा तेंदुआ, लोगों की भीड़ देख पेड़-पौधों के बीच छिपा, सामने आया वायरल वीडियो

अनुज कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 07:10 PM IST

गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर सेक्टर 8 के एक औद्योगिक प्लॉट में शुक्रवार की सुबह तेंदुआ देखा गया था। जो लोगों की भीड़ देखकर पास के ग्रीन बेल्ट इलाके के पेड़ पौधों के बीच छुप गया था। वाइल्डलाइफ की टीम ने जाल लगाया और रोहतक से आई विशेषज्ञों की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर इसे पकड़ा। यह 3 साल का वयस्क नर तेंदुआ है। वाइल्डलाइफ रेस्क्युअर अनिल गंडास ने बताया कि संभव है टेरिटरी की लड़ाई या भोजन की तलाश में यह तेंदुआ शहर के भीतर आया हो। तेंदुए की जांच और कागजी कार्रवाई चल रही है। जांचके बाद वन्य जीव विभाग इसे अरावली के जंगल में छोड़ देगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें