फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Traffic: जाम मुक्त होगा सेक्टर नौ तीराहा, जीएमडीए बनाने जा रहा है यूटर्न

अनुज कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 04:06 PM IST

सेक्टर नौ आरओबी पर यूटर्न से मिलेगी राहत, द्वारका एक्सप्रेसवे जाना होगा आसान गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण बसई रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास सेक्टर नौ तीराहे (ग्रीनवुड स्कूल) पर जाम से दूर करने के लिए यूटर्न का निर्माण कराने जा रहा है। यूटर्न बनने से लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे जाने में सहूलियत मिलेगी। जीएमडीए इस पर 48.18 लाख रुपये खर्च करेगा। रोहतक, चंडीगढ़, झज्जर और हिसार जाने वाली बसें बस स्टैंड से शीतला माता मंदिर रोड, सेक्टर पांच से सेक्टर नौ तीराहे से होते हुए बसई आरओबी से होकर जाती है। सेक्टर नौ रोड से मेट्रो को जाना है। ऐसे में इस सड़क को चौड़ा करने की योजना है ताकि सड़क के बीच में मेट्रो के पिलर बनाए जा सके। यूटर्न बनने से वाहन चालक मेन सेक्टर नौ के बजाय मेट्रो निर्माण के दौरान सेक्टर की अंदर की सड़क का प्रयोग कर सेक्टर चार की ओर जा सकेंगे। सेक्टर नौ की मेन रोड पर वाहनों को दबाव कम होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें