फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में अनूठी पहल: जरूरतमंद बच्चों संग मनाई होली, शिक्षा और सुरक्षित रंगों का दिया संदेश

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 02 Mar 2026 12:06 PM IST

रविवार को ही फाउंडेशन द्वारा नोएडा में जरूरतमंद बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ साथ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित होली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में दिनेश सोलंकी, डॉ दिव्या सिंह जनरल फिजिशियन, रामशरण शर्मा, प्रभात रंजन प्रधानाचार्य बीपीएस इंटरनेशनल स्कूल तथा फैशन डिजाइनर अनामिका ठाकुर उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, किताबें और गुलाल वितरित किए गए। साथ ही प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित होली खेलने और नियमित पढ़ाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अतिथियों ने बच्चों के साथ फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक गुप्ता सहित फाउंडेशन टीम के सदस्य याशिका मित्तल, प्रखर वार्ष्णेय, ब्रह्मानंद झा, दुर्गा प्रसाद, खुशबू झा, प्रशांत यादव, विकास थापा और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें