आज से 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव का आगाज हो चुका है। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खिलाड़ियों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शाम चार बजे इस भव्य आयोजन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। राज्यभर से पहुंचे खिलाड़ी अपने-अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।