गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों के लिए अर्न वाइल लर्न योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपने खर्चे भी खुद उठा सकेंगें। इस योजना के तहत पढ़ाई जारी रखते हुए विश्वविद्यालय में अलग अलग कार्य कर सकेंगें और इसके बदले उन्हें 300 रुपए का भुगतान किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस योजना का उद्देेश्य ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देना है जो पढ़ाई के दौरान खर्चों का बोझ उठाने में कठिनाई महसूस करते हैं। इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई प्रभावित किए बिना अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। योजना के तहत चयनित विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं कार्यालयों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में जरूरत के अनुसार काम करेंगें। काम के घंटे इस तरह तय किए जाएंगें कि विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई और कक्षाओं पर कोई असर न पड़े। वर्जन इस योजना से छात्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और उन्हें कार्य का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। साथ ही आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई छोड़ने की नौबत आने वाले विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी। इससे जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सम्मानजनक तरीके से अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।