फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Traffic Police: यातायात पुलिस ने कुशाल चौक पर भरवाए गड्ढे

अनुज कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 07:17 PM IST

यातायात पुलिस ने शनिवार को कुशाल चौक पर गड्ढे भरवाने का काम किया।जोनल अधिकारी यातायात निरीक्षक इंदु बाला ने ने उप निरीक्षक विजय और अन्य यातायात पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़कों के गड्ढे भरवाए हैं। बरसात के बाद हुए जलभराव से कुशाल चौक पर के आस-पास सड़क पर काफी गहरे गड्ढे हो गए थे। गड्ढों की वजह से वाहनों की गति काफी धीमी हो जाती है। इसकी वजह से जाम की स्थिति भी बन जाती है। गड्ढों की वजह से हादसे की भी आशंका बनी रहती है। यातायात पुलिस कर्मचारियों ने कुशाल चौक पर गड्ढों में मिट्टी, रोडे, इत्यादि डालकर भरवाया। यातायात पुलिस की तरफ से लगातार शहर में गड्ढे भरवाने का काम किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें