फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल में जिले की चुनी गई टीम

गुरुग्राम। 58वीं राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से 100 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में राज्य स्तर पर खेलने का उत्साह साफ देखने को मिला। ट्रायल के आधार पर चयन समिति द्वारा बालक और बालिका वर्ग में 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, खेल कौशल और टीम वर्क को प्रमुखता से परखा गया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 8 मई से 10 मई तक रोहतक के किलोई स्थित शिव मेमोरियल बास्केटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 मई को सुबह 10 बजे होगा, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें