फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में होली में मनमाना किराया: निजी बसों की रंगीन लूट, यात्रियों की जेब पर डाका

अनुज कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 08:54 PM IST

होली का त्योहार आते ही घर लौटने की मजबूरी का फायदा निजी बस संचालक खुलकर उठा रहे हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रूटों पर किराया 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। सामान्य दिनों में 800 से 1000 रुपये में मिलने वाली टिकट अब 1300 से 1600 रुपये तक बेची जा रही है। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि अंतिम समय पर किराया और बढ़ा दिया जाता है। ट्रेन टिकटों में लंबी वेटिंग और तत्काल कोटे की सीमित सीटों के कारण लोग निजी बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी के बीच बस अड्डों और पिकअप प्वाइंट्स पर टिकट ब्लैकिंग का खेल भी जारी है। दलाल खुलेआम ऊंचे दाम पर टिकट बेच रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें