गुरुग्राम में फर्जी अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ठगी के गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला अलीपुरद्वार के रेलवे कॉलोनी हासीमारा निवासी रजत के रूप में हुई है। आरोपी कंबोडिया में बैठे ठगों को ई-सिम उपलब्ध कराने का काम करता था।आरोपी अभी 2100 जियो कंपनी की सिम को ई-सिम में बदलकर ठगों तक पहुंचा चुका है।