फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गुरुग्राम डिपो में पहुंचे 4500 से अधिक हैप्पी कार्ड, हर दिन एक हजार KM कर सकेंगे निशुल्क यात्रा

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) योजना के तहत गुरुग्राम डिपो में 4500 से अधिक हैप्पी कार्ड पहुंच चुके हैैं। इनमें से 864 पात्र लोगों को कार्ड दिए जा चुके हैं। हैप्पी कार्ड से रोडवेज बसों में पात्र व्यक्ति को एक हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलती है। मार्च माह तक आवेदन किए गए पात्र लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर गुरुग्राम डिपो आ चुके हैं। बस पास शाखा से साहिल ने बताया कि हरियाणा परिवहन विभाग के मुख्यालय की ओर से पात्र लोंगों के पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी व मैसेज भेजे जा चुके हैं, जिसे वे बस डिपो की पास शाखा में दिखाकर अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें