फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर निगम ने उठाया बड़ा कदम, 10 स्प्रिंकलर और एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव

अनुज कुमार Updated Thu, 25 Dec 2025 03:13 PM IST

गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पालन कराने में नगर निगम की ओर से अलग-अलग टीम काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय अपनाए जा रहे हैं। करीब पांच करोड़ की लागत से नगर निगम ने 10 स्प्रिकंलर व एंटी स्माग गन खरीदा है। जो निगम के चारों जोन मेंं चल रही है। एक बार में इसकी ओर से दस हजार लीटर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से चारों जोन में अलग-अलग जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में इसे चलाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से हर साल 30 ट्रैक्टर के टैंकरों से छिड़काव किया जाता था। जिसकी क्षमता कम होती थी। इस बार नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई एक मशीन पेड़- पौधे, व आस पास चारों दिशाओं में छिड़काव कर रही हैं। नगर निगम का दावा है कि इसके इस्तेमाल से काफी राहत है। नगर निगम की ओर से इन मशीनों के लिए अलग से आपरेटर रखा गया है। जो सुबह 10 हजार लीटर पानी भरने के बाद निकलते हैं। इसका सिस्टम इतना ऑटोमेटिक है कि पेड़ व अन्य आस-पास की जमी धूल को भी नियंत्रित कर देता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें