सेक्टर 112- 113 को विभाजित करने वाले सेक्टर रोड पर कई महीनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस सड़क के दोनों तरफ किनारों पर चार से अधिक जगहों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिसकी नियमित रूप से उठान नहीं हो पा रहा है। इससे निवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क के आसपास करीब तीन सेक्टर बसी हुई है, जिसमें सेक्टर 112, 113, 114 शामिल है। इसमें करीब पांच हजार से अधिक रहते है। इस बारे में कई बार नगर निगम गुरुग्राम, पार्षद जैसे कई अधिकारियों को शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई। निवासियों ने बताया कि इस कूड़े का ढेर से लोगों की आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। वहीं बदबू और गंदगी से लोगों को रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम की ओर से रोजाना कूड़े का उठान नहीं किया जाता है, जिससे यह ढेर पहाड़ का रूप ले रहा है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस कूड़े का उठान किया जाए।