गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी में टावर बी-11 की 14वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर आरव की मौत मामले में अभी सही कारण का पता नहीं चला है। बादशाहपुर थाने की पुलिस ने सेक्टर-70 स्थित बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सोसाइटी (बच्चे के घर) और सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। दोनों स्थानों पर आरव अकेला ही दिखार्द दे रहा है।