नववर्ष के जश्न के दौरान बुधवार की रात को पुलिस जहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काट रही थी। वहीं, गुरुग्राम पुलिस का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शराब के नशा में कार को सड़क पर दौड़ा रहा था। ड्रिंक एंड ड्राइव पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए पुलिस नाका के पास ही एएसआई ने वीआईपी पायलट स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी को नुकसान पहुंचा।