फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: भोडाकलां में 22वां क्रिकेट महामुकाबला संपन्न, बीबीसी क्रिकेट क्लब ने 125 रनों से जीत दर्ज की

अनुज कुमार Updated Wed, 14 Jan 2026 09:10 PM IST

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब भोडाकलां के तत्वाधान में चल रहे 17 दिवसीय 22वां क्रिकेट का महा मुकाबले में बुधवार को हुए फाइनल मैच में बीबीसी क्रिकेट क्लब भोड़ाकलां ने अनिल क्रिकेट क्लब बासलांबी को 125 रनो से हराया। इस अवसर पर हरियाणा के आईजी संजय सिंह बतोर मुख्यअतिथि के रुप में शिरकत की। इस मौके पर आईजी संजय सिंह ने अपने सम्बोधन में आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हरवर्ष गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है उससे युवा बच्चों को एक प्रेरणा मिलेगी एवं इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति जोश भरने का काम करेगा। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जितने युवा अपनी एनर्जी को खेलों के प्रति शेयर करेंगे उतना ही उनके खुद के लिए व भविष्य के लिए काफी अच्छा रहेगा इसलिए बच्चों को इस दिशा में भी आगे बढना चाहिए।इस अवसर पर हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष महेश चौहान, एसीपी योगेश कुमार,ग्राम सरपंच मनबीर चौहान,प्रधान छत्रपाल चौहान,थाना प्रभारी सुनील कुमार,वजीर मान, जीएलएस कंपनी के सीईओ पवन जैन,स्टारेक्स यूनिवर्सिटी के आईटी चीफ देव प्रताप,संदीप कुमार,प्रेमपाल चौहान,विक्रम चौहान,ओमबीर भोडा,राजेन्द्र फौजी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें