फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: बादशाहपुर में ग्रीन एरिया अतिक्रमण की चपेट में, कचरा और C&D वेस्ट का ढेर

बादशाहपुर के बख्तावर चौक से सेक्टर-46 और 47 की तरफ जाने वाले मार्ग पर बना ग्रीन एरिया अतिक्रमण का शिकार हो रहा है। इस चार लेन वाली सड़क के दोनों ओर ग्रीन एरिया बना तो हुआ है, लेकिन इस एरिया के अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां बने ग्रीन एरिया बदहाली के शिकार बने हुए है। फेंसिंग टूटी हुई है और इनके अंदर अवैध तरीके से पक्की इट्टों के कमरें और भंडार कक्ष बनाए हुए है। इन कमरों का इस्तेमाल निर्माण सामग्री जैसे सीमंट, सरिया, स्टील, ईंट, लकड़ी, इंधन और अन्य सामग्री रखने के लिए किया जा रहा है। वहीं कई कमरों में मजदूर भी रह रहे है। जो एक चिंता का विष्य बन गया है। इसके अलावा इस एरिया की हालत इतनी खराब है कि कचरें के साथ ही इसमे सी एंड डी वेस्ट भी पड़ा हुआ है। पेड़-पौधों पर धूल की परत जमी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें