फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में चुनाव बाद अवैध कब्जों पर चला जीएमडीए और एचएसवीपी का बुलडोजर

आकाश दुबे Updated Wed, 23 Oct 2024 04:19 PM IST

विधानसभा चुनाव के बाद गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और एचएसवीपी की प्रवर्तन शाखा की टीमों ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। जीएमडीए एमजी रोड, सोहना रोड, फाजिलपुर रोड और घासोला रोड पर देर रात तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। यह अभियान जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र के तहत मास्टर सड़कों, फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देशों के अनुसार भी चलाया गया, ताकि इनकी उपयोगिता को बढ़ाया जा सके और गुरुग्राम शहर के सौंदर्यीकरण के लिए इन्हें और विकसित किया जा सके। साथ ही पिछले 10 दिनों से जीएमडीए द्वारा चलाए जा रहे नियमित अतिक्रमण विरोधी अभियान में जीएमडीए की प्रमुख सड़कों और ग्रीन बेल्ट को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। डीटीपी, जीएमडीए, आरएस बाठ के नेतृत्व में यह अभियान एमजी रोड से शुरू हुआ, जो तीन घंटे तक चला और इस दौरान अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें