फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के चार युवा टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने चंडीगढ़ रवाना

गुरुग्राम जिले के युवा टेनिस खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कमर कस ली है। ऑल इंडिया बालक एवं बालिका राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिले से चार खिलाड़ी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 25 अप्रैल से आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से 150 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अंडर-16 और अंडर-18 श्रेणी में अपनी चुनौती पेश करेंगे। खिलाड़ी सिंगल्स और डबल्स दोनों इवेंट में हिस्सा लेकर अपने खेल का दमखम दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ियों में लड़कों में वीरेंद्र और कमल है वहीं लड़कियों में साक्षी और पूजा शामिल हैं, जो पिछले कुछ समय से कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के दम पर इस स्तर तक पहुंचे हैं। यह खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें