फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में राजीव चौक से सदर बाजार तक फुटपाथ बनेगा

गुरुग्राम में राजीव चौक से सदर बाजार तक सड़क के किनारे फुटपाथों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही जलनिकासी व्यवस्था में सुधार और अन्य संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इस पर करीब 5 करोड़ 36 लाख 56 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना के तहत फुटपाथ निर्माण से पैदल यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार से वर्षा जल की निकासी बेहतर हो सकेगी। इसके अलावा सड़क से जुड़े अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। इससे इस मार्ग पर पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें