गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच 39 की टीम ने लूट व वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा है। पुलिस पार्टी ने सूचना के बाद घाट के पास नाकेबंदी की। बिना नंबर प्लेट की ऑटो में घूम रहे बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से जब उन्हें रोकना का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई। इस दौरान पुलिस की ओर से चली गली में दो गोलियां दो बदमाशों के पैर में लगी। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया था । जिन्हें सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन जुटी हुई है।