गुरुग्राम के सेक्टर-99 ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के लोगों को विशेषज्ञों ने फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निवासियों को बताया गया कि दुर्घटना की स्थिति में वे कैसे किसी की जान बचा सकते हैं। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सोसाइटी की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दलबीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देखभाल, प्राथमिक उपचार की जानकारी देना था।