फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परिवार की मंजूरी': पहले बने सनातनी, फिर क्रिश्चियन धर्म छोड़ा, हिंदू रीति रिवाज से दो प्रेमी जोड़ों ने की शादी

अनुज कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 04:08 PM IST

डीएलएफ फेज 3 के प्राचीन साइन मंदिर पर शिवरात्रि के दिन लोगों को अजब नजारा देखने को मिला। यहां पर झारखंड के रहने वाले दो प्रेमी जोड़े ने क्रिश्चियन धर्म बदलकर सनातन रीति रिवाज से विवाह किया। इस पूरे प्रकरण में डीएलएफ इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक संजय चोपड़ा की अहम भूमिका रही। उनके यहां काम करने वाली पुष्पा पहले क्रिश्चियन धर्म स्वीकार करती थी। इसका एक क्रिश्चियन धर्म का ही स्वीकार करने वाले से विवाह कराया गया। इसके साथ उनकी एक मित्र ने भी हिंदू धर्म स्वीकार किया है। दोनों प्रेमी युगल पूरे मामले पर गोपनीयता बरतना चाहते हैं। वह कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। मंदिर के संचालक आचार्य नूतन देव का कहना है कि झारखंड का रहने वाला यह परिवार दो पीढ़ी पहले से क्रिश्चियन धर्म को मानता था। युवक और यूतियों के माता-पिता की सहमति के बाद उन्हें सनातन धर्म से जोड़ा गया है। भगवान भोलेनाथ से आराधना है कि नए जोड़े अपने जीवन में सफल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें