फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: दो दिन के लिए भारी और कमर्शियल वाहनों का दिल्ली में रहेगा प्रवेश बंद

राहुल तिवारी Updated Tue, 20 Jan 2026 04:13 PM IST

गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए दो दिन के लिए भारी और कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों को पचगांव चौक से ही केएमपी एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। हालांकि जरूरत का सामान ले जाने वाले वाहनों पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा। 22 जनवरी को शाम पांच बजे से 23 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक और 25 जनवरी शाम पांच बजे से 26 जनवरी दोपहर 1:30 बजे तक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शहर से निकलने वाले भारी वाहनों को हीरो-होंडा चौक, शंकर चौक, महरौली बॉर्डर, सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर से ही दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि दूध, सब्जियां, फल, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, एयरपोर्ट पैसेंजर के वाहन और अन्य जिलों व राज्यों की ओर जाने वाले वाहन बिना रुकावट के पंचगांव चौक से केएमपी एक्सप्रेस वे का उपयोग कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें