फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कर्मचारियों का हड़ताल: 19वें दिन भी प्रदर्शन जारी, दमकल कर्मियों के लिए उठी मांग

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 26 Apr 2026 08:00 PM IST

गुरुग्राम में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल 26 अप्रैल को उन्नीसवें दिन जारी रही। आज उन्नीसवें दिन सर्व कर्मचारी संघ व गुरुग्राम यूनियन के इकाई प्रधान बसंत कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार की निंदा की। बसंत कुमार ने सरकार को किसान, मजदूर व कर्मचारी विरोधी बताया, जिससे महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जाति-धर्म का सहारा ले रही है। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहून खान ने की। उन्होंने फरीदाबाद अग्निकांड के शहीद दमकल कर्मचारी रणवीर सिंह व भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा, 1-1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें