गुरुग्राम जिले के राजकीय स्कूलों के छात्रों में एकाग्रता, आलोचनात्मक सोच और बेहतर निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से 28 अप्रैल को एससीईआरटी परिसर में इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में जिले के 100 से अधिक सरकारी स्कूलों से सातवीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 200 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रत्येक स्कूल से दो-दो छात्रों का चयन कर उन्हें प्रतियोगिता में उतारा जाएगा।