फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, टेकस्किल्स स्कूल कार्यक्रम के तहत नामांकन शुरू

अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 07:57 PM IST

गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी)ने टेकस्किल्स स्कूल कार्यक्रम के तहत स्कूलों और शिक्षकों की नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। एससीईआरटी की ओर से जारी पत्र के अनुसार साल 2022-23 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में डिजिटल दक्षता, 21वीं सदी के कौशल तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा और विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक खंड से 10 सरकारी विद्यालयों का नामांकन किया जाएगा। ऐसे विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। जहां तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने वाली कंप्यूटर लैब और कम से कम दो डिजिटल बोर्ड और तकनीक के उपयोग में रुचि रखने वाले शिक्षक उपलब्ध हो। प्रत्येक चयनित विद्यालयों से चार शिक्षकों का नामांकन किया जाएगा, जिसमें दो शिक्षक कक्षा छठीं से आठवीं और दो शिक्षक कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के होंगें। सभी नामांकन निर्धारित ऑनलाइन फार्म के माध्यम से 17 जून तक भेजने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यालयों को तकनीकी संसाधन, प्रशिक्षण सामग्री और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को जिला और राज्य स्तर की तकनीक आधारित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें