फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: गार्ड ऑफ ऑनर में डीजीपी ने जवानों की ड्रेसिंग सेंस का किया निरीक्षण, तोंद निकली होने पर लगाई फटकार

गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कार्यलय में शनिवार को पहुंचे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल पुलिस जवानों के ड्रेसिंग सेंस का निरीक्षण किया और वर्दी को सही ढंग से पहनने के बारे में बताया। डीजीपी ने गार्ड ऑफ ऑनर में पुलिस जवानों की तोंद निकली होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार भी लगाई। डीजीपी ओपी सिंह ने गार्ड ऑफ ऑनर निरीक्षण के दौरान एक-एक करके सभी पुलिस जवानों की वर्दी देखी और पुलिसकर्मियों की ड्रेस व नाम प्लेट को ठीक किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा भी मौजूद थे। डीजीपी ने पुलिस जवानों द्वारा पहनी गई ड्रेस में सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को अच्छी सैलरी मिलती है तो वे एक ड्रेस अपनी तरफ से भी बनवा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें