नगर निगम मानेसर क्षेत्र के बास गांव में जल्द ही विकास कार्य शुरू होने जा रहे हैं। गांव की जर्जर गलियों और फिरनी की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। नगर निगम ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है और ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है। वार्ड नंबर-7 के पार्षद ने विकास कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। अब जल्द ही मौके पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।