गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़कीदौला से बावल हाईवे पर अवैध कटों को बंद कर कॉरिडोर के रूप में विकसित करेगा। इस पर करीब 193 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला के आगे वाहन चालकों को परेशानी होती है। हाईवे पर कई जगहों पर अवैध कट बने हुए हैं। ऐसे में लोग मनमानी तरीके से हाईवे पर उतरते और चढ़ते हैं, इससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। खेड़कीदौला से बावल तक चार फ्लाई ओवर का निर्माण के साथ अवैध कटों को बंद कराकर वाहन चालकों को एक तय दूरी पर प्रवेश और निकास द्वार का बनवाएगा। हाईवे के दोनों ओर ड्रेनेज निर्माण के बाद रेलिंग और बैरिकेट लगा दिया जाएगा ताकि वाहन चालक मनमानी तरीके से हाईवे पर न आ सके। खेड़कीदौला से बावल हरियाणा बार्डर तक 32 प्रवेश और निकास द्वार होंगे।