गुरुग्राम के सेक्टर 39 स्थित विश्व शांति केंद्र में शहीदों को समर्पित विचार गोष्ठी शक्ति व शांति में संतुलन से राष्ट्र का निर्माण को दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, विश्व शांति केंद्र के प्रमुख डॉक्टर लोकेश मुनि, आरएसएस के राज्य प्रमुख पवन जिंदल भी मौजूद रहे।