गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना के अंतर्गत सेक्टर-37 में मंगलवार की सुबह सड़क पर एक कैंटिन के ठेकेदार का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और सड़क पर काफी खून बिखरा हुआ था। जिस जगह पर शव पड़ा था, उसके पास ही गाड़ी भी खड़ी थी। शव पड़ा मिले होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।