फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अरावली घाटी में बढ़ रहा अवैध कूड़ा डंपिंग का खतरा

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 25 May 2026 07:46 PM IST

मानेसर के खोह गांव और कासन क्षेत्र की अरावली घाटी में लगातार अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है। इससे इलाके में गंदगी और प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम मानेसर इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खोह गांव में बड़ी संख्या में किराएदार रहते हैं। इनमें से कुछ लोग घरों का कूड़ा अरावली की तलहटी में फेंक देते हैं। धीरे-धीरे यहां कूड़े के बड़े ढेर जमा हो गए हैं। इससे आसपास बदबू फैल रही है और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि अरावली क्षेत्र में कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी रहते हैं। कूड़े के कारण उनके प्राकृतिक वातावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। प्लास्टिक और अन्य गंदगी जानवरों के लिए खतरा बनती जा रही है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि अगर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में अरावली का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें