न्यू गुरुग्राम शहर में कई ऐसे गढ्ढें है जहां नोएडा जैसा हादसे के लिए इंतजार कर रहे हैं। इन गड्ढों के पास कोई बैरिकेड नहीं लगाया है। इससे स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों में हादसे का डर बढ़ गया है। साथ ही प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। जब रविवार को संवाद टीम ने शहर में जानलावे गड्ढों की पड़ताल की तो प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आई। प्रशासन की ओर से सीवर डालने के लिए कई महीनों से गड्ढे किए गए है परंतु उसके आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।