फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड का निर्माण कार्य तेज, 75 फीसदी काम पूरा

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 01 Jun 2026 09:08 PM IST

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सड़क निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने के प्रयास में है। जिन हिस्सों में सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, वहां स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सड़क का करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिल्ली बॉर्डर से एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) तक द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में आसपास के सेक्टरों का एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड बनने से स्थानीय यातायात को एक्सप्रेसवे के मुख्य मार्ग से अलग किया जा सकेगा और सेक्टरों के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। जीएमडीए द्वारा एक्सप्रेसवे के दोनों ओर करीब 15-15 किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर लगभग 99 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें