मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में हजारों लोगों के साथ योग अभ्यास किया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक बिमला चौधरी, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक रणधीर पनिहार रहे साथ में मौजूद। योग आयोग हरियाणा के चेयरमैन जयदीप आर्य ने योग कराया।