मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक में अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने एक समावेशी बजट की परिकल्पना को साकार करने के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का आगामी बजट हर नागरिक के लिए खुशहाली और हर वर्ग के कल्याण का बजट होगा।