फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से शहर की रफ्तार पर ब्रेक

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 19 Apr 2026 08:16 PM IST

गुरुग्राम। शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण पीक आवर्स में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह दफ्तर जाने और शाम को घर लौटने के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। कई जगहों पर वाहन चालकों को बिना सिग्नल के ही निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। शहर के , सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, बसई चौक, सिकंदरपुर और सोहना रोड के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक सिग्नल खराब रहने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, कैब चालकों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को हो रही है। सिग्नल बंद होने के कारण कई बार वाहन चालक एक साथ चौराहे पर पहुंच जाते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हाथ के इशारों से ट्रैफिक संभालना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें