फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- राम के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीतिक नौटंकी

भारतीय जनता पार्टी के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने वर्षों तक रामसेतु और भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, वही आज राम के नाम पर राजनीति कर रही है। प्रेसवार्ता में सर्वप्रिय त्यागी ने कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में जबरन प्रवेश करने के प्रयास की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था की आड़ में सस्ती राजनीति करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें